Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sensex की शीर्ष 10 में से आठ companies का बाजार पूंजीकरण 1.06 लाख करोड़ रुपये घटा

January 8, 2023

Sensex की शीर्ष 10 में से आठ companies का बाजार पूंजीकरण 1.06 लाख करोड़ रुपये घटा

नई दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,06,991.42 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज (टीसीएस) तथा एचडीएफसी बैंक को हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 940.37 अंक या 1.55 प्रतिशत के नुकसान में रहा। हिंदुस्तान यूनिलीवर और जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को छोड़कर अन्य कंपनियों का बाजार मूल्यांकन बीते सप्ताह घट गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 25,185.37 करोड़ रुपये घटकर 6,09,687.79 करोड़ रुपये रह गया। सबसे अधिक नुकसान इन्फोसिस को ही हुआ। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 18,375.41 करोड़ रुपये के नुकसान से 8,89,130 करोड़ रुपये पर आ गया। टीसीएस की बाजार हैसियत 17,289.02 करोड़ रुपये घटकर 11,75,287.30 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक की 14,447.69 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 6,07,140.65 करोड़ रुपये रह गई। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन 11,245.01 करोड़ रुपये घटकर 5,36,012.18 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी की बाजार हैसियत 7,419.45 करोड़ रुपये घटकर 4,74,018.02 करोड़ रुपये रह गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 7,408.2 करोड़ रुपये टूटकर 17,16,571.25 करोड़ रुपये रह गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत में 5,621.27 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,43,356.45 करोड़ रुपये रह गया। इस रुख के उलट एलआईसी का बाजार मूल्यांकन 14,105.09 करोड़ रुपये के उछाल से 4,47,114.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 4,053.05 करोड़ रुपये चढक़र 6,05,489.67 करोड़ रुपये रहा। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, एचडीएफसी, एलआईसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें