Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

शीर्ष 10 कंपनियों में आठ का बाजार पूंजीकरण 1.35 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

January 1, 2023

शीर्ष 10 कंपनियों में आठ का बाजार पूंजीकरण 1.35 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

नई दिल्ली: पिछले सप्ताह 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में आठ का बाजार पूंजीकरण 1,35,794.06 करोड़ रुपये बढ़ा। इसमें भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) में सबसे अधिक बढ़त हुई। पिछले हफ्ते 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 995.45 अंक या 1.66 प्रतिशत चढ़ गया। शीर्ष 10 कंपनियों में सिर्फ हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और भारती एयरटेल में गिरावट हुई। भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 35,029.1 करोड़ रुपये बढक़र 5,47,257.19 करोड़ रुपये हो गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 31,568.08 करोड़ रुपये बढक़र 17,23,979.45 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान अडाणी एंटरप्राइजेज का मूल्यांकन 24,898.33 करोड़ रुपये बढक़र 4,39,966.33 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 16,535.08 करोड़ रुपये बढक़र 9,07,505.41 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी, भारती एयरटेल और अडाणी एंटरप्राइजेज का स्थान रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें