Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.47 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

May 19, 2024

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.47 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

 

नई दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,47,935.19 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,341.47 अंक या 1.84 प्रतिशत के लाभ में रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बीएसई ने प्राथमिक साइट पर प्रमुख व्यवधानों या विफलता से निपटने के लिए अपनी तैयारियों की जांच को 18 मई को इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव खंड में एक विशेष कारोबारी सत्र आयोजित किया। समीक्षाधीन सप्ताह में एलआईसी का मूल्यांकन 40,163.73 करोड़ रुपये बढक़र 6,16,212.90 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सप्ताह के दौरान 36,467.26 करोड़ रुपये जोड़े और इसका बाजार पूंजीकरण 19,41,110.70 करोड़ रुपये हो गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 26,492.61 करोड़ रुपये बढक़र 7,64,917.29 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 21,136.71 करोड़ रुपये बढक़र 11,14,163.29 करोड़ रुपये रहा।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 9,570.68 करोड़ रुपये बढक़र 7,94,404.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 7,815.51 करोड़ रुपये बढक़र 5,99,376.39 करोड़ रुपये हो गया। आईटीसी की बाजार हैसियत 4,057.54 करोड़ रुपये बढक़र 5,44,895.67 करोड़ रुपये हो गई। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन 2,231.15 करोड़ रुपये बढक़र 7,32,576.77 करोड़ रुपये रहा।

इस रुख के उलट टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज (टीसीएस) की बाजार हैसियत 16,588.94 करोड़ रुपये घटकर 13,92,963.69 करोड़ रुपये रह गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर के मूल्यांकन में 6,978.29 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 5,46,843.87 करोड़ रुपये पर आ गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, एलआईसी, इन्फोसिस,हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड FTA से बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी 0.8% ऊपर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें