Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sensex की शीर्ष 10 में पांच Companies का बाजार पूंजीकरण 95,337 करोड़ रुपये बढ़ा

February 19, 2023

Sensex की शीर्ष 10 में पांच Companies का बाजार पूंजीकरण 95,337 करोड़ रुपये बढ़ा

नई दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 95,337.95 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 319.87 अंक या 0.52 प्रतिशत के लाभ में रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, आईटीसी और भारती एयरटेल के बाजार मूल्यांकन में भी बढ़ोतरी हुई। वहीं दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस,हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 70,023.18 करोड़ रुपये बढक़र 16,50,677.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईटीसी की बाजार हैसियत 14,834.74 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,75,767.12 करोड़ रुपये रही।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 6,034.51 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी से 6,01,920.14 करोड़ रुपये पर और भारती एयरटेल का 3,288.43 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,32,763.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी की बाजार हैसियत 1,157.09 करोड़ रुपये बढक़र 4,92,237.09 करोड़ रुपये रही। वहीं दूसरी ओर एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 19,678.77 करोड़ रुपये घटकर 4,73,807.64 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में 14,825.92 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 5,90,933.95 करोड़ रुपये पर आ गया। टीसीएस की बाजार हैसियत 13,099.41 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 12,80,539.91 करोड़ रुपये रह गई। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 10,309.8 करोड़ रुपये घटकर 6,66,328.56 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी बैंक के बाजार मूल्यांकन में 14.3 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 9,23,919.15 करोड़ रुपये रह गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईटीसी, एसबीआई और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

ये भी पढ़ें: DGP के रीडर OP राणा ने CBI कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत ने 7 दिन की रिमांड पर भेजा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें