Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 56,000 करोड़ रुपये घटा

May 7, 2023

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 56,000 करोड़ रुपये घटा

नयी दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 56,006.15 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लि. को हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 58.15 अंक या 0.09 प्रतिशत के नुकसान में रहा। समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी और भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन गिर गया। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक,हिंदुस्तान यूनिलीवर आईटीसी और इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण सामूहिक रूप से 44,540.05 करोड़ रुपये बढ़ गया।

इस तरह की खबरें आई हैं कि विलय के बाद अस्तित्व में आने वाली एचडीएफसी की इकाई से उल्लेखनीय रूप से पूंजी बाहर निकल सकती है। इन खबरों के बाद शुक्रवार को एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लि. के शेयर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 34,547.61 करोड़ रुपये घटकर 9,07,505.07 करोड़ रुपये रह गया। सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक को ही हुआ। एडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 13,584.9 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,95,541.41 करोड़ रुपये पर और भारती एयरटेल का 6,356.46 करोड़ रुपये घटकर 4,39,153.22 करोड़ रुपये रह गया।

एसबीआई की बाजार हैसियत 1,517.18 करोड़ रुपये घटकर 5,14,370.01 करोड़ रुपये रह गई। वहीं दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 14,279.06 के रुपये की बढ़ोतरी के साथ 16,51,687.33 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 10,949.09 करोड़ रुपये बढक़र 5,87,632.77 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक की 6,583.1 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 6,47,532.81 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
टीसीएस के बाजार पूंजीकरण में 5,433.69 करोड़ रुपये का उछाल आया और यह 11,82,184.61 करोड़ रुपये रहा। आईटीसी की बाजार हैसियत 4,598.37 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 5,32,975.54 करोड़ रुपये रही। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 2,696.74 करोड़ रुपये बढक़र 5,22,358.84 करोड़ रुपये रहा। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इन्फोसिस, एसबीआई, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

ये भी पढ़ें : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी कमजोरी के साथ खुले

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें