Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

सैंसेक्स की प्रमुख कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.22 लाख करोड़ रुपए घटा

October 14, 2024

सैंसेक्स की प्रमुख कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.22 लाख करोड़ रुपए घटा

नई दिल्ली: देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से 7 का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 1,22,107.11 करोड़ रुपए घट गया। इसमें सबसे ज्यादा नुक्सान टाटा कंसल्टैंसी सíवसेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। शेयर बाजार में कमजोर रुख के अनुरूप प्रमुख कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। पिछले सप्ताह बीएसई सैंसेक्स 307.09 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,381.36 पर आ गया।

देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टैंसी सíवसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन 35,638.16 करोड़ रुपए कम होकर 15,01,723.41 करोड़ रुपए रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 21,351.71 करोड़ रुपए और आईटीसी का मूल्यांकन 18,761.4 करोड़ रुपए घट गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. का बाजार पूंजीकरण 16,047.71 करोड़ रुपए घट गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 13,946.62 करोड़ रुपए और आईसीआईसीआई बैंक का एमकैप 11,363.35 करोड़ रुपए घटकर 8,61,696.24 करोड़ रुपए रहा।

साथ ही एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 4,998.16 करोड़ रुपए घट गया। भारती एयरटैल का बाजार मूल्यांकन 26,330.84 करोड़ रुपए बढ़ा। इन्फोसिस का एमकैप 6,913.33 करोड़ रुपए और भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 3,034.36 करोड़ रुपए बढ़ गया। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटैल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और एलआईसी का स्थान रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें