Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 67,859.77 करोड़ रुपये बढ़ा

April 16, 2023

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 67,859.77 करोड़ रुपये बढ़ा

नयी दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 67,859.77 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक को हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 598.03 अंक या 0.99 प्रतिशत चढ़ गया। शेयर बाजार शुक्रवार (14 अप्रैल) को अम्बेडकर जयंती के मौके पर बंद थे। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और भारती एयरटेल लाभ में रहीं।

वहीं टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज (टीसीएस),हिंदुस्तान यूनिलीवर और इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। बीते सप्ताह आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 17,188.25 करोड़ रुपये बढक़र 6,27,940.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 15,065.31 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 9,44,817.85 करोड़ रुपये रहा। एचडीएफसी की बाजार हैसियत 10,557.84 करोड़ रुपये बढक़र 5,11,436.51 करोड़ रुपये रही, जबकि आईटीसी का मूल्यांकन 10,190.97 करोड़ रुपये बढक़र 4,91,465.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 9,911.59 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 15,93,736.01 करोड़ रुपये रहा।

एसबीआई की बाजार हैसियत 4,640.8 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,75,815.69 करोड़ रुपये पर और भारती एयरटेल की 305.01 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,27,416.08 करोड़ रुपये रही। इस रुख के उलट इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 13,897.67 करोड़ रुपये टूटकर 5,76,069.05 करोड़ रुपये रह गया। टीसीएस की बाजार हैसियत 11,654.08 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 11,67,182.50 करोड़ रुपये पर आ गई। ंिहदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 6,954.79 करोड़ रुपये घटकर 5,95,386.43 करोड़ रुपये रह गया।

देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी सेवा निर्यातक टीसीएस का मार्च तिमाही का शुद्ध लाभ 14.8 प्रतिशत बढक़र 11,392 करोड़ रुपये रहा है। हालांकि, कंपनी ने अपने प्रमुख उत्तरी अमेरिका के बाजार को लेकर चिंता जताई है। कंपनी का तिमाही परिणाम बुधवार को आया था। इन्फोसिस का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ उम्मीद से कम रहा है। इसके अलावा कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के लिए राजस्व में चार से सात प्रतिशत की वृद्धि का संकेत दिया है, जो काफी कमजोर है। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, आईटीसी, एसबीआई और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

ये भी पढ़ें: RBI ने किया बड़ा फेरबदल: 4 डिप्टी-गवर्नर को बांटे विभाग, रोहित जैन बने नए डिप्टी गवर्नर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें