Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मासिक वायदा सौदा निपटान पर बाजार ढेर

September 28, 2023

मासिक वायदा सौदा निपटान पर बाजार ढेर

मुंबई: विश्व बाजार के कमजोर रुझान और कच्चे तेल की कीमतों में आए उबाल के बीच स्थानीय स्तर पर सितंबर के मासिक वायदा सौदा निपटान को लेकर हुई चौतरफा लिवाली के दबाव में आज शेयर बाजार ढेर हो गया। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 610.37 अंक अर्थात 0.92 प्रतिशत का गोता लगाकर 66 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 65508.32 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 192.90 अंक यानी 0.98 प्रतिशत की गिरावट लेकर 19523.55 अंक पर आ गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 1.19 प्रतिशत लुढ़ककर 31,923.84 अंक और स्मॉलकैप 0.34 प्रतिशत उतरकर 37,347.57 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 3790 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2050 में गिरावट जबकि 1613 में तेजी रही वहीं 127 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 42 कंपनियां लाल जबकि शेष आठ हरे निशान पर रही।

ये भी पढ़ें: ‘पहले ही कहा था, चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी’, गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर राहुल गांधी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें