Site icon Dainik Savera Times

आईटी और टेक समूह में दमदार लिवाली से बाजार में तेजी बरकरार

मुंबई: विश्व बाजार की गिरावट के बावजूद स्थानीय स्तर पर आईटी, टेक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी समेत सत्रह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी बरकरार रही। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 306.55 अंक की तेजी के साथ 65982.48 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 89.75 अंक चढ़कर 19765.20 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.52 प्रतिशत उछलकर 33,290.40 अंक और स्मॉलकैप 0.52 प्रतिशत बढ़कर 39,455.87 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 3874 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2011 में लिवाली जबकि 1740 में बिकवाली हुई वहीं 123 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 32 कंपनियों में तेजी जबकि शेष 18 में गिरावट रही।

ये भी पढ़ें: 76 दिनों बाद अमेरिका में खत्म हुआ शटडाउन, फंडिंग बिल पर संसद में बनी सहमति

Exit mobile version