Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

तिमाही नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

October 15, 2023

तिमाही नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

मुंबई: विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर हुई लिवाली की बदौलत बीते सप्ताह करीब आधे प्रतिशत की तेजी में रहे घरेलू शेयर बाजार की नजर अगले सप्ताह वैश्विक रुझान के साथ ही कंपनियों के चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों पर रहेगी। बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 287.11 अंक अर्थात 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ सप्ताहांत पर 66282.74 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 97.55 अंक यानी 0.5 प्रतिशत की छलांग लगाकर 19751.05 अंक पर रहा। समीक्षाधीन सप्ताह में दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली हुई।

ये भी पढ़ें: वियतनाम को ब्रह्मोस मिसाइल देगा भारत, हो सकती है 5,800 करोड़ रुपये की डील

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें