Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maruti ने वितरकों को वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने के लिए इंडियन बैंक से मिलाया हाथ

September 15, 2023

Maruti ने वितरकों को वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने के लिए इंडियन बैंक से मिलाया हाथ

 

नई दिल्ली: मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने अपने वितरकों को वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने के लिए इंडियन बैंक के साथ भागीदारी की है। देश की प्रमुख वाहन कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने बयान में कहा कि दोनों पक्षों के बीच इस बारे में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए हैं।

इससे कंपनी के देशभर में 4,000 वितरकों को सशक्त किया जा सकेगा और उनकी कार्यशील पूंजी की जरूरत को पूरा करने के लिए वित्तपोषण के विकल्प उपलब्ध होंगे। एमएसआईएल के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ह्लइंडियन बैंक के साथ यह गठबंधन वितरकों के साथ संबंधों को मजबूत करेगा और ग्राहकों के लिए कार खरीदने का एक सहज अनुभव सुनिश्चित करेगा।

ये भी पढ़ें: IMF का दावा, डिजिटल सुधारों से भारत में छोटे उद्यमों की उत्पादकता बढ़ी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें