Site icon Dainik Savera Times

Maruti: मारुति की इलेक्ट्रिक कार अगले कुछ महीनों में होगी लांच

नयी दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) के अध्यक्ष आर. सी. भार्गव ने आज कहा कि कार्बन और ग्रीन हाउस उत्सर्जन तथा आयातित ईंधन पर निर्भरता कम करने के लिए कंपनी अगले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक कारें पेश करेगी।

भार्गव ने रविवार को जारी कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में कहा है, “कार उद्योग के लिए एक प्रमुख राष्ट्रीय उद्देश्य कार्बन और ग्रीन हाउस उत्सर्जन तथा आयातित ईंधन पर निर्भरता को कम करना है। ऐसे में आर्थिक और सामाजिक परिवेश तथा देश में संसाधनों की उपलब्धता को देखते हुए, ग्राहकों को विभिन्न तकनीकों वाली तथा विभिन्न मूल्य स्तरों पर कारें प्रदान करना सर्वोत्तम रणनीति होगी। हम अगले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक कारें पेश करेंगे।”

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने भारत-न्यूजीलैंड FTA को ऐतिहासिक बताया, विकास के नए रास्ते खुलेंगे

Exit mobile version