Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maruti Suzuki ने घरेलू बाजार में 3 करोड़ कार बिक्री का आंकड़ा किया पार

November 5, 2025

Maruti Suzuki ने घरेलू बाजार में 3 करोड़ कार बिक्री का आंकड़ा किया पार

नई दिल्ली: भारत की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने घरेलू बाजार में कुल 3 करोड़ कार बिक्री का आंकड़ा पार करने की घोषणा की। कंपनी द्वारी दी गई जानकारी के अनुसार, पहले 1 करोड़ कार बिक्री के आंकड़े तक पहुंचने के लिए मारुति सुजुकी को 28 वर्ष 2 महीने का समय लगा, जबकि अगली 1 करोड़ कार मात्र 7 वर्ष और 5 महीने में बेची गईं। 3 करोड़ का मील का पत्थर पहले की तुलना में 6 वर्ष 4 महीने के रिकॉर्ड समय में हासिल किया गया है, जोकि भारतीय ग्राहकों में ब्रांड की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। कंपनी द्वारा बेची गई कुल 3 करोड़ कार में मारुति ऑल्टो कंपनी का बैस्ट सेलिंग मॉडल रहा, जिसकी कुल 47 लाख यूनिट बिक चुकी हैं।

इसके बाद वैगन आर की कुल 34 लाख यूनिट और स्विफ्ट की 32 लाख से अधिक यूनिट बेची गई हैं। कॉम्पैक्ट एसयूवी जैसे ब्रेजा और हाल ही लॉन्च हुई फ्रोंक्स ने भी कंपनी की टॉप 10 बैस्ट सेलिंग कार में अपनी जगह बनाई। मारुति सुजुकी ने अपनी पहली कार आईकॉनिक मारुति 800 एक ग्राहक को 14 दिसंबर 1983 में बेची थी। इसके बाद से कंपनी भारत में कार को लेकर एक लोकप्रिय नाम बन गया। कंपनी वर्तमान में 19 मॉडल में करीब 170 वेरिएंट्स को पेश करती है। मारुति सुजुकी इंडिया के मैनेजिंग डायरैक्टर और सीईओ, हिसाशी ताकेउची ने कहा कि यह 3 करोड़ कार बिक्री का मील का पत्थर आंकड़ा उन्हें विनम्रता और कृतज्ञता से भर देता है।

ये भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच रोनाल्डो का प्राइवेट जेट स्पेन पहुंचा, सऊदी छोड़ने की अटकलें तेज

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें