Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maruti Suzuki ने जिम्नी, फ्रोंक्स की पेशकश की ग्रेटर

January 12, 2023

Maruti Suzuki ने जिम्नी, फ्रोंक्स की पेशकश की ग्रेटर

नोएडा: कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) खंड में शीर्ष स्थान हासिल करने और यात्री वाहन (पीवी) बाजार में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी फिर से प्राप्त करने के इरादे के साथ बृहस्पतिवार को दो नए उत्पाद-‘जिम्नी’ और ‘फ्रोंक्स’ को पेश किया। कंपनी को उम्मीद है कि सेमीकंडक्टर की किल्लत धीरे-धीरे दूर होने के साथ ही चालू तिमाही (जनवरी-मार्च) में उसके मॉडल विशेषकर एसयूवी की आूर्पित में सुधार आएगा। एमएसआई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेउची ने

यहां ‘वाहन प्रदर्शनी-2023’ में उत्पादों का अनावरण करते हुए कहा कि कंपनी का मध्यम अवधि का लक्ष्य 50 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी वापस हासिल करना और एसयूवी खंड में पहले स्थान पर आना है। ताकेउची ने कहा, ”मुझे विश्वास है कि कंपनी अगले वित्त वर्ष 2023-24 में एसयूवी खंड में शीर्ष स्थान हासिल कर लेगी।” उन्होंने कहा कि 2023-24 तक बाजार में करीब 45 फीसदी हिस्सेदारी प्राप्त करने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है और इसमें एसयूवी की अहम भूमिका होगी। कंपनी एसयूवी क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को मजबूत करके घरेलू यात्री वाहन खंड में 50 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी फिर से हासिल करना चाहती है।

ये भी पढ़ें: अंडमान-निकोबार में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी जानकारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें