नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि वह वाहनों की कीमत में 22 सितंबर से 1.29 लाख रुपए तक की कटौती करेगी। कंपनी ने बताया कि शुरुआती स्तर के मॉडल एस प्रैसो की कीमतों में 1,29,600 रुपए तक, ऑल्टो के10 की कीमतों में 1,07,600 रुपए तक, सैलेरियो की कीमतों में 94,100 रुपए तक, वैगन-आर की कीमतों में 79,600 रुपए तक और इग्निस की कीमतों में 71,300 रुपए तक की कमी आएगी। कंपनी की प्रीमियम हैचबैक स्विफ्ट की कीमत 84,600 रुपए तक कम हो जाएगी। इसी तरह बलेनो की कीमत 86,100 रुपए, टूर एस की कीमत 67,200 रुपए, डिजायर की कीमत 87,700 रुपए, फ्रोंक्स की कीमत 1,12,600 रुपए और ब्रेजा की कीमत 1,12,700 रुपए तक कम हो गई है। कंपनी ने बताया कि ग्रैंड विटारा की कीमत 1.07 लाख रुपए, जिम्नी की कीमत 51,900 रुपए, अर्टगिा की कीमत 46,400 रुपए और एक्सएल6 की कीमत 52,000 रुपए तक कम हो गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...