Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maruti का अक्ट्रबर में यात्री कार उत्पादन 16% घटा, यूटिलिटी वाहनों में हुई बढ़ोतरी  

November 4, 2024

Maruti का अक्ट्रबर में यात्री कार उत्पादन 16% घटा, यूटिलिटी वाहनों में हुई बढ़ोतरी  
नई दिल्ली: देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने अक्टूबर में अपने यात्री कार उत्पादन में 16 प्रतिशत की कटौती की है। हालांकि, इस दौरान कंपनी के यूटिलिटी वाहनों का उत्पादन 33 प्रतिशत बढ़ा है। मारुति सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि पिछले महीने उसका यात्री कारों का उत्पादन 89,174 इकाई रहा जो अक्टूबर, 2023 के 1,06,190 इकाई के आंकड़े से 16 प्रतिशत कम है।
दूसरी ओर, ब्रेजा,एटर्जी , फ्रोंक्स, जिम्नी, एक्सएल6 और टोयोटा किलरेस्कर मोटर को आपूíत किए जाने वाले यूटिलिटी वाहनों का उत्पादन 33.18 प्रतिशत बढक़र 72,339 इकाई हो गया, जो एक साल पहले इसी महीने में 54,316 इकाई था। ऑल्टो तथा एस-प्रेसो सहित छोटी कारों का उत्पादन पिछले महीने घटकर 12,787 इकाई रह गया, जबकि अक्टूबर, 2023 में यह 14,073 इकाई था।
इसी तरह कॉम्पैक्ट कार बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट, वैगनआर और टोयोटा किलरेस्कर मोटर को आपूíत की जाने वाली कारों का उत्पादन पिछले साल के इसी महीने के 90,783 इकाई के आंकड़े से घटकर 75,007 इकाई रह गया। कंपनी ने बताया कि मध्यम आकार की सेडान सियाज का उत्पादन पिछले महीने मामूली रूप से बढक़र 1,380 इकाई हो गया, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 1,334 इकाई था।
यात्री वाहनों का कुल उत्पादन अक्टूबर, 2023 में 1,73,230 इकाइयों की तुलना में मामूली रूप से बढक़र 1,73,662 इकाई रहा। कंपनी ने कहा कि यात्री वाहनों और हल्के वाणिज्यिक वाहनों सहित कुल वाहन उत्पादन पिछले महीने बढक़र 1,77,312 इकाई हो गया, जो अक्टूबर, 2023 में 1,76,437 इकाई था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें