Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maruti’s sporty कॉम्पैक्ट SUV फ्रोंक्स और ऑफ-रोडर जिम्नी लाँच

January 12, 2023

Maruti’s sporty कॉम्पैक्ट SUV फ्रोंक्स और ऑफ-रोडर जिम्नी लाँच

नोएडा: यात्री वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को मजबूत बनाते हुए आज दो नई एसयूवी फ्रोंक्स और ऑफ रोडर जिम्नी को भारत में लाँच करने की घोषणा की। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ हिसाशी ताकेउची ने इन दोनों वाहनों को ऑटो एक्सपो में आज लाँच करने के मौके पर कहा कि स्पोर्टी कॉम्पैक्ट एसयूवी फ्रोंक्स देश के एसयूवी सेगमेंट में एक नया डिजाइन ट्रेंड पेश करेगी।

अपने नए डिजाइन, उत्साही प्रदर्शन, उन्नत टेक्नोलॉजी और सुरक्षा फीचर्स के साथ फ्रोंक्स सेगमेंट में एक नया आयाम पेश करेगी। बहुप्रतीक्षित लीजेंडरी ऑफ-रोडर जिम्नी जुनूनी एवं पेशेवर ऑफ-रोडर्स और एसयूवी ग्राहकों को समान रूप से आकर्षित करेगी। जिम्नी को 1970 में वैश्विक बाजारों में पेश किया गया था, सुजुकी की ऑलग्रिप प्रो (4व्हीलड्राइव) टेक्नोलॉजी से संचालित अपनी अनूठी डिजाइन और ऑल टेरैन क्षमता के साथ दुनियाभर में रूढ़ीवादिता को तोड़ रही है।

ये भी पढ़ें: अंडमान-निकोबार में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी जानकारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें