Site icon Dainik Savera Times

Mastercard का प्राइसलेसडॉटकॉम भारत में लाँच

नयी दिल्ली: पर्यटन मंत्रालय के समर्थन तथा मार्गदर्शन से मास्टरकार्ड और इन्वेस्ट इंडिया ने आज भारत में अनुभवात्मक यात्रा को फिर से परिभाषित करने और विदेशी एवं घरेलू यात्रियों को गहन सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करने के लिए एक उन्नत प्राइसलेसडॉटकॉम वेबसाइट शुरू करने की घोषणा की। इसका उद्देश्य भारत की समृद्ध अर्थव्यवस्था के प्रमुख विकास वाहक के रूप में पर्यटन को बढ़ावा देना है। शुभारंभ के मौके पर पर्यटन मंत्रालय की महानिदेशक मनीषा सक्सेना, मास्टरकार्ड में मुख्य विपणन और संचार अधिकारी तथा हेल्थकेयर अध्यक्ष राजा राजमन्नार, गौतम अग्रवाल, प्रभाग अध्यक्ष, मास्टरकार्ड दक्षिण एशिया के डिविजन अध्यक्ष गौतम अग्रवाल और इन्वेस्ट इंडिया की सीईओ निवृति राय उपस्थित थीं।

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने समझौता तोड़ा तो ऑटो टैरिफ पर सख्त कदम संभव: यूरोपीय यूनियन

Exit mobile version