Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Max Estates को Noida में कार्यालय परिसर से सालाना 70 करोड़ रुपये की आमदनी होने की उम्मीद

March 6, 2023

Max Estates को Noida में कार्यालय परिसर से सालाना 70 करोड़ रुपये की आमदनी होने की उम्मीद

नई दिल्ली: मैक्स समूह की रियल्टी इकाई मैक्स एस्टेट्स ने नोएडा में 420 करोड़ रुपये की लागत से कार्यालय परिसर का निर्माण पूरा कर लिया है और इस परियोजना से उसे किराए के रूप में सालाना 70 करोड़ रुपये की आमदनी होने की उम्मीद है। मैक्स एस्टेट्स ने बताया कि उसे नोएडा के सेक्टर 129 में मैक्स स्क्वेयर परियोजना के पूरा होने का प्रमाण-पत्र मिल गया है। इस परियोजना में करीब 6.7 लाख वर्गफुट क्षेत्र पट्टे पर दिया जा सकता है। परियोजना में न्यूयॉर्क लाइफ इंशय़ोरेंस कंपनी की हिस्सेदारी 49 फीसदी है। कंपनी ने कहा, ‘‘हमने 1,00,000 वर्गफुट से अधिक क्षेत्र पट्टे पर पहले ही दे दिया है। चालू वित्त वर्ष के अंत तक 25 फीसदी इमारत को पट्टे पर दे देंगे।’’ उसने बताया कि पूरी परियोजना के पट्टे पर जाने के बाद उसे इससे किराए के रूप में 60 से 70 करोड़ रुपये की वार्षकि आय होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: सोनिया मर्डर केस : कैंडल मार्च में मासूम बेटी ने मांगा न्याय

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें