नयी दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत मार्क कार्नी ने शनिवार को यहां जलवायु परिवर्तन कार्रवाई और वित्तपोषण पर कहा कि बहुपक्षीय विकास बैंकों (एमडीबी) को पूंजी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपने परिचालन दिशा को बदलने की जरूरत है, जो जलवायु परिवर्तन को उत्प्रेरित कर सकती है। कार्नी यहां बी20 शिखर सम्मेलन में ‘जलवायु परिवर्तन के वित्तपोषण’ के पूर्ण सत्र में अपने संबोधन में कहा कि दुनिया को जलवायु परिवर्तन से जुड़े वित्तपोषण के लिए अत्यधिक मात्रा में पूंजी की जरूरत होगी। उन्होंने कहा, “ हमें ट्रांजिशन फाइनेंस पर खासकर चुनौतीपूर्ण कठिन क्षेत्रों और इन क्षेत्रों से जुड़े श्रमिकों और समुदायों के लिए अपना ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। ”
ये भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ से दुखद खबर, IED ब्लास्ट से डीआरजी के 3 जवान शहीद

