Site icon Dainik Savera Times

मीडिया एवं मनोरंजन उद्योग की नई भर्तियों की मंशा 3% गिरी

मुंबई: चालू साल की पहली छमाही में मीडिया एवं मनोरंजन उद्योग में पढ़ाई पूरी कर निकले युवाओं को भर्ती करने की मंशा में तीन प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया है। टीमलीज एडटेक की तरफ से जनवरी-जून, 2024 के लिए जारी कैरियर परिदृश्य रिपोर्ट कहती है कि मीडिया एवं मनोरंजन उद्योग पढ़ाई पूरी कर निकले युवाओं की भर्ती करने के मामले में अन्य उद्योगों के उलट रुझान दिखा रहा है।

अगर समूचे उद्योग जगत की भर्ती मंशा को देखें तो इसमें सालाना आधार पर छह प्रतिशत की बढ़त देखी गई है। यह रिपोर्ट देश के 18 विभिन्न उद्योगों से संबंधित 526 छोटी, मझोली एवं बड़ी कंपनियों के बीच कराए गए सव्रेक्षण पर आधारित है। इसके मुताबिक, मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में भर्ती के रुझान में भी शहरों में नौकरी की भूमिकाओं के लिए अलग-अलग प्राथमिकताएं पाई गईं।

वीडियो संपादन में 27 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दिल्ली का दबदबा रहा जबकि बेंगलूर 23 प्रतिशत के साथ उत्पादन सहायकों में आगे है। रिपोर्ट कहती है कि यूनिटी डिवैल्पर्स के लिए मुंबई और दिल्ली क्रमश: 25 प्रतिशत और 21 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ आगे हैं जबकि चेन्नई 21 प्रतिशत के साथ एसईओ गतिविधियों के लिए पसंदीदा रहा। वहीं मुंबई ने 19 प्रतिशत ग्राफिक डिजाइनरों को रोजगार दिया।

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड FTA से व्यापारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर: पीयूष गोयल

Exit mobile version