Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Meesho का वित्त वर्ष 2023-24 में समायोजित घाटा कम होकर 53 करोड़ तक पहुंचा 

October 30, 2024

Meesho का वित्त वर्ष 2023-24 में समायोजित घाटा कम होकर 53 करोड़ तक पहुंचा 
Meesho Adjusted Loss : सॉफ्टबैंक सर्मिथत ऑनलाइन बिक्री मंच मीशो का वित्त वर्ष 2023-24 में समायोजित घाटा गिरावट के साथ 53 करोड़ रुपये रहा।  कंपनी का समायोजित घाटा वित्त वर्ष 2022-23 में 1,569 करोड़ रुपये रहा था।  मीशो ने बयान में कहा, ‘‘ परिचालन आय के प्रतिशत के रूप में हमारे विक्रय, सामान्य तथा प्रशासनिक (एसजीएंडए) व्यय में तेजी से गिरावट आई… इसमें कहा गया,
Meesho Adjusted Loss
Meesho Adjusted Loss
परिणामस्वरूप हमारा समायोजित घाटा 1,569 करोड़ रुपये से 97 प्रतिशत घटकर 53 करोड़ रुपये रह गया , जिसमें कर्मचारी शेयर आधारित मुआवजा व्यय शामिल नहीं है।’मीशो की परिचालन आय वित्त वर्ष 2023-24 में 33 प्रतिशत बढक़र 7,615 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 5,735 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2023-24 में ई-कॉमर्स कंपनी की ऑर्डर आपूíत 36 प्रतिशत बढक़र 84.3 करोड़ हो गई, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 62.2 करोड़ थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें