Site icon Dainik Savera Times

Meesho के ऑर्डर 2024 में 35% बढ़े, उपयोगकर्ता की संख्या में 25% की हुई वृद्धि

नई दिल्ली:  ई-कॉमर्स कंपनी मीशो ने शुक्रवार को कहा कि वर्ष 2024 में उसे मिलने वाले ऑर्डर में 35 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हुई जबकि उपयोगकर्ताओं की संख्या 25 प्रतिशत बढक़र 17.5 करोड़ हो गई है। मीशो ने एक बयान में कहा कि खपत बढ़ने और टियर-2 एवं छोटे शहरों में ई-कॉमर्स का चलन बढ़ने से सौंदर्य एवं निजी देखभाल (बीपीसी) और घरेलू एवं रसोई खंडों में ऑर्डर सालाना आधार पर 70 प्रतिशत बढ़े हैं।

सॉफ्टबैंक-सर्मिथत कंपनी ने कहा, ऑर्डर में सालाना आधार पर लगभग 35 प्रतिशत की वृद्धि के साथ, यह मंच मजबूत उपभोक्ता धारणा और देश भर में ई-कॉमर्स की तेज वृद्धि को दर्शाता है। कंपनी ने कहा कि यह वृद्धि भारत में बेहतर मूल्य चाहने वाले खरीदारों के दम पर है।

ये ग्राहक फैशन, सौंदर्य, व्यक्तिगत देखभाल और घरेलू वस्तुओं जैसी विवेकाधीन श्रेणियों में किफायत को प्राथमिकता दे रहे हैं। मीशो ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में वह 232 करोड़ रुपये का परिचालन नकदी प्रवाह सृजित करने वाली पहली क्षैतिज ई-कॉमर्स मंच बन गई।

ये भी पढ़ें: चड्ढा 7 सांसदों समेत आधिकारिक तौर पर BJP में हुए शामिल

Exit mobile version