Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mercedes-Benz की कारें होंगी 12 लाख तक महंगी

March 9, 2023

Mercedes-Benz की कारें होंगी 12 लाख तक महंगी

नई दिल्ली: लग्जरी यात्री वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी मर्सिडीज बेंज इंडिया ने विनिमय दर में जारी उतार और बढ़ती लागत के कारण अपनी कारों की कीमतों में 12 लाख रुपये तक बढोतरी करने की घोषणा की है जो एक अप्रैल से प्रभावी होगी। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि डॉलर की तुलना में रुपये में जारी गिरावट के साथ ही लागत बढ़ने के कारण संचालन का खर्च बढ़ गया है, इसलिए कीमतें बढ़ाना जरुरी हो गया है। इसी के तहत कारों की कीमतों में पांच प्रतिशत तक की बढोतरी की गयी है। यह बढोतरी दो लाख रुपये से लेकर 12 लाख रुपये तक की है।

कंपनी के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक संतोष अय्यर ने कहा कि मर्सिडीज़-बेंज मॉडलों का एक्स-शोरुम मूल्य 1 अप्रैल, 2023 से 5 प्रतिशत बढ़ा दिया जाएगा। पिछले 4 महीनों में फॉरेक्स में हुई तेज वृद्धि, और इनपुट की बढ़ती लागत के कारण कीमतों में संशोधन करना जरुरी है, ताकि कंपनी सतत रुप से अपना व्यवसाय जारी रख सके।

उन्होंने कहा कि मर्सिडीज़-बेंज फाईनेंशल सर्विसेज़ के स्मार्ट वित्तीय समाधान ग्राहकों के लिए सर्वश्रेष्ठ स्वामित्व लागत संभव बनाएंगे। मर्सिडीज़ बेंज की ए-क्लास लिमूज़ीन और जीएलए एसयूवी के मूल्य में 2 लाख रुपये की वृद्धि होगी। टॉप-एंड एस350डी का मूल्य 7 लाख रुपये बढ़ेगा और टॉप-एंड मर्सिडीज़ मेबैक एस580 लग्ज़री लिमूज़ीन का मूल्य 12 लाख रुपये बढ़ा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: हुड्डा का दावा- तीनों निगमों में कांग्रेस की जीत पक्की

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें