Site icon Dainik Savera Times

Mercedes-Benz इंडिया ने पहली छमाही में रिकॉर्ड 9,262 इकाइयों की बिक्री की

नई दिल्ली: जर्मनी की लग्जरी कार विनिर्माता कंपनी मर्सडिीज-बैंज की 2024 की पहली छमाही में भारत में बिक्री 9 प्रतिशत बढ़कर 9,262 इकाई हो गई। यह वृद्धि विभिन्न श्रेणियों में मजबूत मांग और बड़ी संख्या में मॉडलों की उपलब्धता के दम पर दर्ज की गई। कंपनी बयान के अनुसार यह देश में उसकी अभी तक की सबसे अधिक बिक्री वाली छमाही रही। उसने 2023 की जनवरी-जून अवधि में 8,528 इकाइयों की बिक्री की थी। मर्सडिीज-बैंज इंडिया ने कहा कि उसकी योजना 2024 की दूसरी छमाही में छह नए उत्पाद पेश करने की है।

ये भी पढ़ें: LG विनय कुमार सक्सेना का बड़ा फैसला, लद्दाख में बने पांच नए जिले

Exit mobile version