Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

र्मिसडीज-बेंज इंडिया ने मार्च तिमाही में रिकॉर्ड 4,697 वाहन बेचे

April 11, 2023

र्मिसडीज-बेंज इंडिया ने मार्च तिमाही में रिकॉर्ड 4,697 वाहन बेचे

नयी दिल्ली: जर्मनी की लक्जरी कार कंपनी र्मिसडीज-बेंज ने भारत में इस वर्ष यानी 2023 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4,697 वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है। इस दौरान कंपनी के एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के वाहनों की अच्छी मांग देखने को मिली है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने पिछले साल इसी तिमाही में 4,022 वाहन बेचे थे।

र्मिसडीज-बेंज इंडिया ने अपना हाइब्रिड एएमजी जीटी 63 एस ई परफॉर्मेंस मॉडल पेश किया है। इस मॉडल की दिल्ली में शुरुआती शोरूम कीमत 3.3 करोड़ रुपये है। इस मॉडल को महंगे वाहनों की बिक्री में तेजी लाने की रणनीति के तहत पेश किया गया है। कंपनी की वित्त वर्ष 2022-23 में बिक्री 37 प्रतिशत बढक़र 16,497 इकाई रही। यह कंपनी का सबसे ऊंचा बिक्री का आंकड़ा है। वित्त वर्ष 2021-22 में यह आंकड़ा 12,071 इकाई का रहा था। र्मिसडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संतोष अय्यर ने कहा, ‘‘तिमाही और वित्त वर्ष के दौरान रिकॉर्ड बिक्री के साथ हमारे विकास की कहानी जारी है। हमें उम्मीद है कि 2023 में भी हमारी बिक्री में दो अंक में बढ़ोतरी होगी।’’

ये भी पढ़ें: मध्य पूर्व तनाव के बीच सोना-चांदी सीमित दायरे में, निवेशक सतर्क

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें