Site icon Dainik Savera Times

Mercedes ने लांच की नई इलेक्ट्रिक EQE 500 4मैटिक SUV, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

नई दिल्लीः लक्जरी यात्री वाहन बनाने वाली जर्मन कंपनी मर्सिडीज बेंज की भारतीय इकाई ने आज अपने वैश्विक पोर्टफोलियो से टॉप इंड लक्जरी ईलेक्ट्रिक वाहन ईक्यूई 500 4मैटिक एसयूवी लॉन्च की जिसकी अखिल भारतीय एक्स शोरुम कीमत 1.39 करोड़ रुपए है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि ईक्यूई एसयूवी मर्सिडीज-बेंज के लक्जरी बीईवी पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगी, जो भारत के लिए योजनाबद्ध बीईवी रोडमैप को रेखांकित करेगी।

अपने एसयूवी अवतार में नया ईक्यूई 500 अपनी श्रेणी का अत्याधुनिक तकनीक के साथ एक विद्युतीकरण डिजाइन के संयोजन से लक्जरी स्पोट्र्स यूटिलिटी वाहन अनुभव को फिर से परिभाषित करता है। उसने कहा कि फुल चार्ज पर 550 किलोमीटर चलने वाली बैटरी से यह लैस है। फ्रंट और रियर एक्सल दोनों पर इलेक्ट्रिक पावरट्रेन 300 किलोवाट की पावर और 858 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। यह केवल 4.9 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें 90.56 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक है।

ये भी पढ़ें: संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो FIR दर्ज, गिरफ्तारी के डर से घर के पीछे वाले रास्ते से हुए फरार

Exit mobile version