Site icon Dainik Savera Times

Meta ने विकास पुरोहित को भारत में Global Business Group के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया

नई दिल्ली: मेटा ने विकास पुरोहित को अपने भारत परिचालन के लिए ग्लोबल बिजनेस ग्रुप का निदेशक नियुक्त किया। पुरोहित देश में मेटा के विज्ञापन व्यवसाय के निदेशक और प्रमुख अरुण श्रीनिवास को रिपोर्ट करेंगे।कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि वह देश के प्रमुख ब्रांडों और एजेंसियों के साथ कंपनी के रणनीतिक संबंधों का नेतृत्व करेंगे, ताकि भारत में प्रमुख चैनलों में मेटा की राजस्व वृद्धि को गति मिल सके।
श्रीनिवास ने कहा, ‘‘भारत के सबसे बड़े व्यवसाय और एजेंसियां देश की बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और अभिनव व्यवसाय मॉडल का निर्माण कर रही हैं जो वैश्विक स्तर पर मार्केटर्स को प्रेरित कर रहे हैं।’’पुरोहित सबसे बड़े विज्ञापनदाताओं और एजेंसियों द्वारा डिजिटल टूल्स को अपनाने में तेजी लाने के लिए मीडिया और क्रिएटिव इकोसिस्टम के साथ भी साझेदारी करेंगे।
उन्होंने पहले टाटा सीएलआईक्यू, अमेजन, रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड, अदित्य बिड़ला ग्रुप और टॉमी हिलफीगर जैसी कंपनियों के साथ काम किया है।उन्होंने हिलफिगर में शामिल होने से पहले आदित्य बिड़ला ग्रुप में अपना करियर शुरू किया और फिर रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड में रिटेल का नेतृत्व किया।अमेजन में उन्होंने अमेजन फैशन को आगे बढ़ाने और बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उनका अंतिम कार्यकाल टाटा क्लिक में था, जहां वे सीईओ बनने से पहले सीओओ के रूप में शामिल हुए थे।पुरोहित भारतीय प्रबंधन संस्थान-बैंगलोर के पूर्व छात्र हैं।

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले मानव सुथार कौन हैं? कुलदीप यादव ने सौंपी कैप

Exit mobile version