Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Meta’ जल्द ही होराइजन वर्ल्ड्स मोबाइल ऐप कर सकता है लॉन्च

July 29, 2023

‘Meta’ जल्द ही होराइजन वर्ल्ड्स मोबाइल ऐप कर सकता है लॉन्च

सैन फ्रांसिस्को: मेटा के सोशल वर्चुअल रियलिटी (वीआर) प्लेटफॉर्म होराइजन वर्ल्ड्स का लंबे समय से प्रतीक्षित मोबाइल वर्जन जल्द ही लॉन्च हो सकता है।
जानकारी के अनुसार, जब होराइजन लॉन्च किया गया था, तो मेटा अधिकारियों ने कहा था कि वे इसके लिए एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। अब, मेटा के मेटावर्स वीपी विशाल शाह ने दावा किया कि कंपनी ने वास्तव में एक साल पहले ऐप का वर्कगिं वर्जन बनाया था।

शाह ने कहा, ‘अंतत: हमने इसकी शिपिंग नहीं की। उन्होंने आगे कहा, ‘मोबाइल-नेटिव एक्सपीरियंस के विपरीत यह मोबाइल पर कुछ ज्यादा ही वीआर गेम था। शाह के अनुसार, होराइजन टीम ने एप्लिकेशन को पूरी तरह से फिर से बनाया। साथ ही रोएटगर्स को यह नहीं बताया कि ऐप वास्तव में कब लॉन्च होगा। शाह ने कहा कि मोबाइल पर बीटा परीक्षण किए जाने वाले पहले गेमों में से एक फर्स्ट-पर्सन शूटर गेम ‘सुपर रंबल’ होगा।

उन्होंने यह भी वादा किया कि मोबाइल यूजर्स क्रॉस-प्लेटफॉर्म प्ले के माध्यम से वीआर यूजर्स के साथ जुड़ने में सक्षम होंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में, कंपनी ने होराइजन वर्ल्ड्स के लिए एक नया ‘वी120’ अपडेट जारी किया था, जिसमें सभी यूजर्स के लिए खोज और पुरस्कार, पॉज के लिए एक नया त्वरित कार्रवाई मेनू और बहुत कुछ शामिल था।

इस बीच, पिछले महीने, मेटा ने अपने सोशल वीआर प्लेटफॉर्म के लिए एक नया टेक्स्ट-बेस्ड ‘वर्ल्ड चैट’ फीचर पेश किया था, जो उसी वर्ल्ड सेशन में अन्य लोगों के साथ कम्युनिकेट करने का एक तरीका है। वॉयस चैट के अलावा, यूजर्स अब इस फीचर के साथ टेक्स्ट का उपयोग करके कम्युनिकेट कर सकते हैं। इसके अलावा, यूजर्स वर्ल्ड चैट में उन अन्य लोगों को मेंशन कर सकते हैं जो उसी वर्ल्ड में हैं।

ये भी पढ़ें : रक्त संचार बढ़ाने और थकान दूर करने में मददगार ‘हस्तोत्तानासन’, जानें इसके फायदे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें