Site icon Dainik Savera Times

MG Motor ने ‘Comet EV’ मॉडल पेश किया, कीमत 7.98 लाख रुपये से शुरू

नयी दिल्ली: वाहन कंपनी एमजी मोटर इंडिया ने बुधवार को अपना नया मॉडल ‘कॉमेट’ पेश किया है। इसकी शुरुआती शोरूम कीमत 7.98 लाख रुपये है। कंपनी का दावा है कि यह देश का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) है। जेडएस ईवी के बाद कॉमेट कंपनी का दूसरा इलेक्ट्रिक वाहन मॉडल है। एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव छाबा ने बयान में कहा, ‘‘कॉमेट ईवी सिर्फ एक कार नहीं उससे कहीं अधिक है। यह शहरों में आवाजाही के तरीके को बदलने के हमारे दृढ़ संकल्प को आगे बढ़ाती है।’’ उन्होंने कहा कि कॉमेट ईवी को शुद्ध इलेक्ट्रिक जीएसईवी मंच पर तैयार किया गया है। चीन की एसएआईसी मोटर कॉर्प की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई एमजी मोटर ने कॉमेट के विकास में करीब 700 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह मॉडल कंपनी के गुजरात के हालोल कारखाने में बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें : IPL के बीच बड़ी खबर, मित्तल फैमिली ने 15,000 करोड़ से ज्यादा में खरीदी राजस्थान रॉयल्स

Exit mobile version