Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

एमजीएल ने MMR क्षेत्र में CNG की कीमत 2 रुपये प्रति किलो बढ़ाई

May 14, 2026

एमजीएल ने MMR क्षेत्र में CNG की कीमत 2 रुपये प्रति किलो बढ़ाई

महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने कॉम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमतों में 2 रुपए प्रति किलो बढ़ाकर 84 रुपए प्रति किलो कर दिया है। यह सरकारी कंपनी मुख्यतः मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (एमएमआर) क्षेत्र में सीएनजी की आपूर्ति करती है।

गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह वैश्विक स्तर पर ऊर्जा की अधिक कीमतें, कमजोर रुपया और हॉमुर्ज स्ट्रेट बंद होने से आपूर्ति श्रृंखला संबंधी बाधाओं को माना जा रहा है।

एमजीएल मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और एमएमआर के आसपास के इलाकों में ऑपरेट करती है और इसका उसर इन इलाकों में रहने वाले उपभोक्ताओं पर होगा।

ये भी पढ़ें : https://dainiksaveratimes.com/business/cisco-layoffs-ai-impact/

फिलहाल दिल्ली एनसीआर, जहां परिचालन इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) के हाथ में है, कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं है। एमजीएल की ओर से सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली-एनसीआर के उपभोक्ताओं की नजर भी कीमतों पर बनी हुई है।

एमजीएल ने कहा कि गैस खरीद की बढ़ती लागत, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, रुपए के अवमूल्यन और पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान के चलते कीमतों में वृद्धि हुई है।

एमजीएल के एक अधिकारी ने बताया, “14 मई आधी रात से सीएनजी की कीमत में 2 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई, जिससे शहर और आसपास के इलाकों में नई संशोधित दर 84 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाएगी।”

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने के बीच हॉर्मुज स्ट्रेट से आवाजाही बंद हो गई है। दुनिया में होने वाले कच्चे तेल और गैस निर्यात का 20 प्रतिशत हिस्सा इसी स्ट्रेट गुजरता है। इससे पूरी दुनिया में ऊर्जा की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की है।

इस महीने की शुरुआत में, सरकार ने कहा था कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार है और घरेलू खाना पकाने के लिए एलपीजी की आपूर्ति स्थिर बनी हुई है।

कीमतों में बढ़ोतरी के बाद एमजीएल का शेयर दोपहर 12 बजे 1.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,065 रुपए पर था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें