Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Microsoft ने चेताया, चीन के हैकर्स एआई-जनित सामग्री के साथ भारत के चुनावों को करेंगे बाधित

April 6, 2024

Microsoft ने चेताया, चीन के हैकर्स एआई-जनित सामग्री के साथ भारत के चुनावों को करेंगे बाधित

 

नई दिल्ली: इस साल दुनिया के कई प्रमुख देशों में चुनाव हो रहे हैं। इनमें भारत, दक्षिण कोरिया और अमेरिका शामिल हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने चेतावनी दी है कि चीन के हैकर्स एआई का उपयोग कर इन चुनावों को बाधित करने का प्रयास करेंगे। माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक चीनी हैकर्स मीम्स, वीडियो और ऑडियो के जरिए चुनवों को प्रभावित करने का प्रयास करेंगे।

टेक दिग्गज के अनुसार, चीन मतदाताओं को विभाजित करने के लिए फर्जी सोशल मीडिया खातों का उपयोग कर रहा है। कंपनी ने एक पोस्ट में कहा,‘चीन ने दुनिया भर में अपने लक्ष्यों को साधने के लिए एआई-जनित सामग्री का उपयोग बढ़ा दिया है।‘

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) से जुड़े लोगों के भ्रामक सोशल मीडिया खातों ने अमेरिकी मतदाताओं को विभाजित करने वाले प्रमुख मुद्दों पर विवादास्पद सवाल उठाना शुरू कर दिया है। इस साल जनवरी में ताइवान के राष्ट्रपति चुनाव में भी चीन से जुड़े साइबर हैकर्स ने एआई-जनित सामग्री का उपयोग किया था।

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड FTA से व्यापारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर: पीयूष गोयल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें