Site icon Dainik Savera Times

Microsoft ने Bing Chatbot में अलग-अलग टोन Set करने का जोड़ा नया फीचर

सैन फ्रांसिस्को: टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)-संचालित बिंग चैटबॉट में एक नया फीचर जोड़ा है, जो यूजर्स को प्रतिक्रियाओं के लिए अलग-अलग टोन चुनने की अनुमति देता है। यूजर्स चैटबॉट की प्रतिक्रियाओं के लिए तीन विकल्पों प्रीसाइज, बैलेंस और क्रिएटिव में से चुन सकते हैं।

द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिएटिव मोड ऐसी प्रतिक्रियाएं प्रदान करता है जो मूल और कल्पनाशील होती हैं, जबकि सटीक मोड अधिक तथ्यात्मक और संक्षिप्त उत्तरों के लिए सटीकता और प्रासंगिकता प्रदान करता है। टेक जायंट ने बिंग चैटबॉट के डिफॉल्ट मोड को बैलेंस पर सेट किया है, जो सटीकता और रचनात्मकता के बीच सही संतुलन बनाएगा। ये नए चैट मोड वर्तमान में स•ाी बिंग एआई यूजर्स के लिए चल रहे हैं, और लगभग 90 प्रतिशत यूजर्स उन्हें पहले से ही देख रहे होंगे।

माइक्रोसॉफ्ट में वेब सर्विस के प्रमुख मिखाइल पारखिन के अनुसार, अपडेट में उन मामलों में कमी शामिल है, जहां बिंग बिना स्पष्ट कारण के जवाब देने से इंकार कर देता है। पिछले महीने, कंपनी ने कहा कि वह एक अतिरिक्त विकल्प का भी परीक्षण करने जा रही है, जो यूजर्स को चैट के टोन को अधिक प्रीसाइज, बैलेंस और अधिक क्रिएटिव चुनने की अनुमति देगा। उन्होंने कहा, “इसका लक्ष्य यूजर को अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए चैट बिहेवियर के प्रकार पर अधिक कंट्रोल देना है।”

Exit mobile version