Site icon Dainik Savera Times

माइक्रोसॉफ्ट ने एक्सेल में ‘Python’ किया पेश,टेक जांयट ने दी जानकारी

 

सैन फ्रांसिस्को: माइक्रोसॉफ्ट ने एक्सेल में पॉपुलर प्रोग्रामिंग लैग्वेंज पाइथन का पब्लिक प्रीव्यू पेश किया है। टेक जांयट ने मंगलवार को एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, ‘आज, हम एक्सेल में पायथन के पब्लिक प्रीव्यू को पेश करने के लिए उत्साहित हैं, जिससे निर्बाध वर्कफ्Þलो के लिए एक ही एक्सेल ग्रिड के भीतर पायथन और एक्सेल एनालिटिक्स को एकीकृत करना संभव हो जाएगा।

‘ एक्सेल में पायथन वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट 365 इनसाइडर्स प्रोग्राम बीटा चैनल के लिए पब्लिक प्रीव्यू शुरू कर रहा है। यह फीचर पहले बिल्ड 16818 से शुरू कर विंडोजÞ के लिए एक्सेल में और फिर बाद में अन्य प्लेटफर्म पर रोल आउट किया जाएगा। एक्सेल में पायथन के पावरफुल डेटा एनालिसिस और विजुअलाइजेशन लाइब्रेरी को एक्सेल की विशेषताओं के साथ जोड़ता है जिन्हें यूजर्स जानते हैं और पसंद करते हैं।

यूजर्स पायथन प्लॉट्स और लाइब्रेरीज का इस्तेमाल कर स्प्रेडशीट एडिटर में डेटा में हेरफेर कर सकते हैं, और फिर अपनी इनसाइट्स को और ज्यादा रिफाइन करने के लिए एक्सेल के फॉर्मूला, चार्ट और पिवोटटेबल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने कहा, ‘अब आप एक्सेल रिबन से सीधे पायथन तक पहुंच कर एक्सेल में एडवांस डेटा एनालिसिस कर सकते हैं। किसी सेट अप या इंस्टॉलेशन की आवश्यकता नहीं है।

इसके अलावा, यूजर्स एक्सेल के अंतर्नर्मिति कनेक्टर और पावर क्वेरी का उपयोग कर एक्सेल वर्कफ्Þलो में बाहरी डेटा को आसानी से पायथन में ला सकते हैं। टेक दिग्गज ने कहा, ‘हम एनाकोंडा के साथ साझेदारी कर रहे हैं, जो एक लीडिंग एंटरप्राइज ग्रेड पायथन रिपॉजिटरी है, जिसका इस्तेमाल दुनिया भर में लाखों डेटा प्रैक्टिशनर्स द्वारा किया जाता है।

इस बीच, इस महीने की शुरुआत में, कंपनी ने घोषणा की थी कि विंडोज 365 स्विच अब पब्लिक प्रीव्यू में उपलब्ध है। विंडोज 365 स्विच यूजर्स को समान परिचित कीबोर्ड कमांड के साथ-साथ माउस-क्लिक या स्वाइप जेस्चर का उपयोग कर विंडोज 365 क्लाउड पीसी और स्थानीय डेस्कटॉप के बीच आसानी से स्थानांतरित करने की क्षमता प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ से दुखद खबर, IED ब्लास्ट से डीआरजी के 3 जवान शहीद

Exit mobile version