Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Chromebooks पर माइनक्राफ्ट जारी कर रहा Microsoft

March 16, 2023

Chromebooks पर माइनक्राफ्ट जारी कर रहा Microsoft

सैन फ्रांसिस्को : टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट क्रोमबुक पर ‘माइनक्राफ्ट: बेडरॉक एडिशन’ गेम का शुरुआती एक्सेस वर्जन जारी कर रहा है। कंपनी ने बुधवार को माइनक्राफ्ट ब्लॉगपोस्ट में कहा कि गेम में दोस्तों के साथ क्रॉस-डिवाइस प्ले, माइनक्राफ्ट मार्केटप्लेस तक पहुंच और रियलम्स पर खेलने की क्षमता है। ‘‘हालांकि यह अभी तक सभी के लिए खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं होगा (पूर्ण रिलीज बाद में आएगी) यह माइनक्राफ्ट को और भी अधिक लोगों के लिए सुलभ बनाने की दिशा में एक रोमांचक कदम है।’’

शुरुआती पहुंच का अर्थ है कि इस पहले चरण में, न्यूनतम आवश्यकताओं को पूरा करने वाले केवल विशिष्ट क्रोमबुक डिवाइसों को माइनक्राफ्ट खरीदने का विकल्प प्राप्त होगा। इसलिए, उपयोगकर्ताओं को यह देखने के लिए गूगल प्ले स्टोर की जांच करनी होगी कि गेम उनके लिए उपलब्ध है या नहीं। अर्ली एक्सेस वर्जन के साथ, कंपनी का लक्ष्य गेम को अधिक खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध कराने से पहले इसके प्रदर्शन का परीक्षण करना है।

तकनीकी दिग्गज ने कहा, ‘‘अभी और आधिकारिक लॉन्च की तारीख के बीच, हम यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे कि क्रोमबुक पर माइनक्राफ्ट सुचारू रूप से चले।’’ ‘‘हमारे पास अभी तक क्रोमबुक के लिए माइनक्राफ्ट के फुल वर्जन के लिए रिलीज की पुष्टि की तारीख नहीं है, लेकिन एक बार जब यह आधिकारिक तौर पर जारी हो जाता है, तो संगत क्रोमबुक वाला हर कोई इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकेगा।’’

ये भी पढ़ें: देररात घर में घुसकर हमला, पति-पत्नी घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें