Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार, 9 मार्च को नकारात्मक शुरुआत की, जहां बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों लाल निशान पर ओपन हुए। विशेषज्ञों का कहना है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने निवेशकों के मनोबल को प्रभावित किया है और बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ा दिया है।
सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1862.15 अंक यानी 2.36% गिरकर 77,056.75 के स्तर पर खुला। वहीं, निफ्टी 50 582.40 अंक या 2.38% फिसलकर 23,868.05 पर ओपन हुआ। सुबह 9:20 बजे तक सेंसेक्स ने और नीचे जाकर 76,617 के स्तर पर कारोबार किया, जबकि निफ्टी 50 687 अंक फिसलकर 23,762 पर पहुंच गया।

बीएसई के टॉप लूजर
आज सुबह के कारोबार में इंडिगो, टाटा स्टील, मारुति, एटरनल और एलएंडटी सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयर रहे।
पिछले कारोबारी दिन की समीक्षा
पिछले शुक्रवार, 6 मार्च को भी भारतीय शेयर बाजार ने नकारात्मक रुख दिखाया था। सेंसेक्स 1097 अंक यानी 1.37% गिरकर 78,918.90 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 315.45 अंक यानी 1.27% फिसलकर 24,450.45 पर बंद हुआ। उस दिन बीएसई बास्केट में रिलायंस, सनफॉर्मा, एनटीपीसी और एचसीएल टेक में तेजी देखने को मिली, जबकि एटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और बजाज फिनसर्व सबसे अधिक गिरावट वाले शेयर रहे।
ये भी पढ़ें:
सेगमेंट वाइज प्रदर्शन
निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 के शेयर लाल निशान पर थे। इसके विपरीत, निफ्टी आईटी में कुछ शेयरों ने मजबूती दिखाई। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से भारतीय शेयर बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।