
फ़रीदाबाद: छठ पर्व मनाने के लिए जाने वाले प्रवासी लोगों को रेलवे काउंटर पर ट्रेनों की टिकट नहीं मिल रही। लोग सुबह 6:00 से आकर लाइनों में काउंटर के बाहर लग जाते हैं इसके बावजूद भी लोगों को टिकट नहीं मिलती। छठ पर्व पर घर जाने के लिए तत्काल टिकट लेने आए लोगों कहना है कि तत्काल टिकट लेने के लिए सुबह 7:00 से लाइन में लगे हुए थे।
दूसरे व तीसरे नंबर पर रहने के बाद भी टिकट नहीं मिली ऐसा लगता है जैसे यहां की टिकट ब्रोकर लेकर चले जाते हैं क्योंकि टिकट काउंटर पर दो-तीन ब्रोकर घूमते हुए देखे गए है। लोगों ने कहा छठ पर्व पर हजारों की संख्या में लोग अपने गांव यूपी-बिहार छठ पर्व मनाने के लिए जाते हैं इन दिनों में टिकट मिलना बहुत मुश्किल हो जाता है।
सरकार को भी इसमें ध्यान देना चाहिए और छठ के दिनों में ट्रेनों की संख्या प्रवासियों के लिए ज्यादा बढ़ा देनी जिससे वह अपने घर आराम से जा सके। वहीं कुछ लोगों ने कहा काउंटर पर जो ब्रोकर घूमते हैं उन पर भी रेलवे विभाग को कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि इनकी वजह से ही लोगों को तत्काल टिकट नहीं मिल पाती यह लोग आकर लाइन में जबरदस्ती लग जाते हैं दूसरों को टिकट लेने नहीं देते।
आपको बता दे की रेलवे की टिकट काउंटर पर ब्रोकर भी जबरदस्ती लोगों की लाइनों में लगाते हुए कमरे में कैद हुए हैं। यह भी बता दे की ब्रोकर किस तरह से वीडियो में दिखाई दे रहे हैं पहले वीडियो में आप एक सफेद शर्ट पहने हुए ब्रोकर दिखाई देगा जो अपने एक दूसरे साथी को टिकट का फार्म भरता हुआ पहले से लगे लाइन में देते हुए दिखाई दिया वहीं दूसरी वीडियो में लाल रंग की टी-शर्ट और मुंह पर मास्क लगाए हुए ब्रोकर दिखाई देगा जबरदस्ती लाइन में घुसकर तत्काल टिकट लेने के लिए लग गया।
वहीं तीसरे वीडियो में एक ब्रोकर टिकट काउंटर के अंदर टोपी और शर्ट पहने हुए दिखाई देगा जो काउंटर के अंदर घुसकर टिकट लेने वाले कर्मचारियों के पास खड़ा होकर टिकट कटवाता हुआ दिखेगा। वीडियो के आधार पर यह सभी लोग ब्रोकर बताई गए है यानी यह दलाल है जो डेली रेलवे काउंटर पर आकर तत्काल टिकट लेकर लोगों से मोटी रकम में टिकट बेचते हैं।
ये भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2026 Date: आज है भौम प्रदोष व्रत… जानिए सही पूजा विधि और मुहूर्त