Site icon Dainik Savera Times

खाद्य तेल और दाल-दलहन में मिलाजुला रुख

नई दिल्ली: विदेशी बाजारों की तेजी के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेल और दाल-दलहन के भाव में मिलाजुला रुख रहा। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मई वायदा 131 रिंगिट उबलकर 4145 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। इसी तरह मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.71 सेंट की तेजी लेकर 55.28 सेंट प्रति पौंड बोला गया। इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख रहा। मूंगफली तेल 220 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया जबकि सोया रिफाइंड तेल में 73 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही।

वहीं, सरसों तेल, सूरजमुखी तेल, पॉम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वे पिछले दिवस के स्तर पर पड़े रहे। गुड़-चीनी : मीठे के बाजार टिकाव रहा। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर स्थिर रहे। दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में मिश्रित रुझान रहा। इस दौरान चना 50 रुपये, दाल चना 50 रुपये और अरहर दाल 100 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हो गई जबकि मूंग दाल में 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही। वहीं, मसूर दाल और उड़द दाल में कोई बदलाव नहीं हुआ। अनाज : अनाज मंडी में टिकाव रहा। इस दौरान गेहूं और चावल के भाव पिछले दिवस के स्तर पर टिके रहे।

ये भी पढ़ें : भारत में शुरू हुई Mini Cooper S GP Inspired Edition की बुकिंग, मात्र इतने पैसे देकर करें बुक

Exit mobile version