Site icon Dainik Savera Times

खाद्य तेल और दालों में देखा गया मिलाजुला रुख, अन्य जिंसों में भी रहा टिकाव

 

नई दिल्ली: विदेशी बाजारों के मिश्रित रुझान के प्रभाव से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों के अलावा दाल-दलहन में भी मिलाजुला रुख रहा वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अक्टूबर वायदा सप्ताहांत पर 63 रिंगिट उबलकर 3705 रिंगिट प्रति टन हो गया।

वहीं, अक्टूबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.63 सेंट की गिरावट लेकर 56.86 सेंट प्रति पौंड रह गया। सप्ताहांत पर सरसों तेल 147 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया जबकि मूंगफली तेल 220 रुपये, सोया रिफाइंड 146 रुपये और वनस्पति तेल 133 रुपये प्रति क्विंटल उतर गया।

वहीं, सूरजमुखी तेल और पाम ऑयल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वे पुराने स्तर पर टिके रहे। सप्ताहांत पर सरसों तेल 13187 रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली तेल 20292 रुपये प्रति क्विंटल, सूरजमुखी तेल 12820 रुपये प्रति क्विंटल, सोया रिफाइंड 11575 रुपये प्रति क्विंटल, पाम ऑयल 8866 रुपये प्रति क्विंटल और वनस्पति तेल 10533 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।

बड़ी खबरें पढ़ेंः NMC का खुलासा, ज्यादातर मेडिकल कॉलेजों में घोस्ट फैकल्टी

Exit mobile version