Site icon Dainik Savera Times

MK Investment मैनेजर्स ने Manish Sonthalia को बनाया मुख्य निवेश अधिकारी

मुंबई: परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी एमके इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स लिमिटेड (ईआईएमएल) ने वित्तीय सेवा क्षेत्र के लंबे अनुभवी मनीष सोंथालिया को अपना मुख्य निवेश अधिकारी नियुक्त किया है। वित्तीय सेवा समूह, एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की इस कंपनी की ओर से बुधवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी। बयान के मुताबिक सोंथालिया को वित्तीय सेवा कारोबार के क्षेत्र में तीन दशक अधिक का अनुभव है। इससे पहले वह मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड में कार्यरत थे और वहां उन्होंने पीएमएस, अल्टरनेट्स और ऑफशोर इन्वेस्टमेंट्स के लिए कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीआईओ) के रूप में सेवा दी है। श्री सोंथालिया ने चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी, कॉस्ट एंड वर्क्स अकाउंटेंट और एमबीए किया है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने समझौता तोड़ा तो ऑटो टैरिफ पर सख्त कदम संभव: यूरोपीय यूनियन

Exit mobile version