Site icon Dainik Savera Times

Modi, Singapore PM पेमेंट इंटरफेस का करेंगे शुभारंभ

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके सिंगापुर के समकक्ष ली सीन लूंग मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारत के एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) और सिंगापुर के पेनाऊ के बीच सीमा-पार कनेक्टिविटी के शुभारंभ के गवाह बनेंगे। लॉन्च भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास और सिंगापुर के मौद्रिक प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक रवि मेनन द्वारा किया जाएगा।

फिनटेक इनोवेशन के लिए भारत सबसे तेजी से बढ़ते इकोसिस्टम में से एक के रूप में उभरा है। इन दो भुगतान प्रणालियों के जुड़ने से दोनों देशों के निवासी तुरंत एक देश से दूसरे देश में पैसे भेज सकते हैं। यह सिंगापुर में रह रहे भारतीय, विशेष रूप से प्रवासी श्रमिकों और छात्रों को सिंगापुर से भारत में तत्काल और कम लागत में पैसे भेजने में मदद करेगा।

ये भी पढ़ें: सिर पर टब में बैठाकर बुजुर्ग सास को ब्रज की 84 कोस परिक्रमा करवाया, वीडियो ने श्रद्धालुओं का दिल जीता

Exit mobile version