Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Moody’s ने Adani की चार कंपनियों का साख परिदृश्य घटाया

February 11, 2023

Moody’s ने Adani की चार कंपनियों का साख परिदृश्य घटाया

नई दिल्ली: मूडीज इन्वेस्टर्स र्सिवस ने बाजार मूल्यांकन में भारी गिरावट के बाद अडाणी समूह की चार कंपनियों के साख परिदृश्य को घटाकर स्थिर से नकारात्मक कर दिया है। अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडेनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद समूह की कंपनियों के शेयर मूल्य में भारी गिरावट आई है। मूडीज ने शुक्रवार को बयान में कहा कि अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, अडाणी ग्रीन एनर्जी रेस्ट्रिक्टेड ग्रुप, अडाणी ट्रांसमिशन स्टेप-वन लिमिटेड और अडाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड का साख परिदृश्य स्थिर से नकारात्मक कर दिया गया है। मूडीज ने कहा, हिंडेनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में धोखाधड़ी और हेरफेर के आरोपों के बाद समूह की कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में भारी गिरावट आई है, जिसके मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।’’

हिंडेनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद से अडाणी समूह की कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 100 अरब डॉलर घट चुका है। मूडीज ने कहा कि उसने अडाणी समूह की आठ कंपनियों की साख (रेंटिग) की पुष्टि की है। हालांकि, अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन लि. (एपीएसईजेड) और अडाणी इंटरनेशनल कंटेनर र्टिमनल की रेंटिग को ‘स्थिर’ पर कायम रखा गया है। अडाणी ग्रीन एनर्जी रेस्टेक्टिड ग्रुप (एजीईएल आरजी-2) और अडाणी ट्रांसमिशन रेस्ट्रेक्टेड ग्रुप 1 (एटीएल आरजी 1) के परिदृश्य में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मूडीज ने स्पष्ट किया है कि नकारात्मक परिदृश्य की वजह से निकट भविष्य में इन चार कंपनियों की साख को बढ़ाने की संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें: ‘हमने माफिया और मच्छरों को खत्म कर दिया’, कुशीनगर में बोले सीएम योगी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें