Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मूडीज ने 2025 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान घटाया

May 6, 2025

मूडीज ने 2025 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान घटाया

नई दिल्ली: मूडीज रेटिंग्स ने 2025 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अनुमान को 6.5 प्रतिशत से घटाकर मंगलवार को 6.3 प्रतिशत कर दिया। रेटिंग एजैंसी ने कहा कि अमरीकी नीति अनिश्चितता और व्यापार प्रतिबंधों के कारण वैश्विक स्तर पर अर्थव्यवस्थाओं पर दबाव पड़ेगा। अपने ‘ग्लोबल मैक्रो आऊटलुक’ 2025-26 में मूडीज ने कहा कि भारत तथा पाकिस्तान के बीच जारी तनाव जैसे भू-राजनीतिक तनावों से भी उसके आधारभूत वृद्धि पूर्वानुमानों पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है। मूडीज ने कहा कि निवेशकों तथा व्यवसायों की लागत बढ़ने के आसार हैं क्योंकि वे निवेश, विस्तार और/या माल के स्रोत का फैसला करते समय नए भू-राजनीतिक विन्यासों को ध्यान में रखते हैं।

मूडीज ने कैलेंडर वर्ष 2025 के लिए भारत के वृद्धि अनुमानों को घटाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया, लेकिन 2026 के लिए इसे 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा। यह 2024 की 6.7} की वृद्धि से कम है। मूडीज को उम्मीद है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीर्आई) वृद्धि को समर्थन देने के लिए नीतिगत दरों को और कम करेगा। रेटिंग एजैंसी ने अमरीका के लिए जीडीपी वृद्धि अनुमानों को भी क्रमश: 2}?तथा 1.8}?से घटाकर 2025 के लिए एक प्रतिशत और 2026 के लिए 1.5}?कर दिया है। यह 2024 में 2.8}?रही थी। चीन के मामले में मूडीज का अनुमान है कि 2025 में वृद्धि दर 3.8}?और 2026 में 3.9}?रहेगी जो 2024 की 5} की वृद्धि दर से कम है।

ये भी पढ़ें- देशभर में आज कितनी है LPG सिलेंडर की कीमत? जानें CNG और PNG के रेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें