Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैड सेंटर रोजगार मेला में एक हजार से अधिक प्रतिभागियों का चयन

September 16, 2023

कैड सेंटर रोजगार मेला में एक हजार से अधिक प्रतिभागियों का चयन

नोएडा: कौशल विकास केंद्रों के एक वैश्विक नेटवर्क कैड सेंटर ने शनिवार को कहा कि उसके द्वारा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आयोजित वार्षिक रोजगार मेला में 1000 से अधिक प्रतिभागियों का चयन हुआ। कैड सेंटर की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में इसी संस्थान के सहयोग से आयोजित ‘जॉब पक्का मेला 2023’के लिए 13,000 से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराए थे। इसमें से 5,000 से अधिक प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया । आयोजकों के अनुसार यह उपस्थिति ‘अपेक्षाओं से अधिक थी।’विज्ञप्ति के अनुसार यहां इस आयोजन में टेक महिंद्रा, एड्रॉइट, सी एंड एस इलेक्ट्रिक, डेकैथ्लॉन, आईआईएफएल फाइनेंस, और स्टार हेल्थ इंश्योरेंस जैसी प्रसिद्ध कंपनियों की सक्रिय भागीदारी रही।

बयान में कहा गया है कि कैड सेंटर इससे पहले कोच्चि, चेन्नई, बेंंगलुरु, मुंबई, और दिल्ली में इस तरह के रोजगार मेले आयोजित कर चुका है, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों, नौकरी ढूंढने वाले और पेशेवर लोगों को 10 से अधिक इंजीनियरिंग और गैर-तकनीकी कौशल की प्रवेश और मध्यस्त स्तर की नौकरियों के अवसरों से जोड़ना है। इनमें इंजीनियरिंग, मैकेनिकल/सिविल इंजीनियरिंग, ईईई/ईसीई, आईटी/कंप्यूटर साइंस, आर्किटेक्चर, बीपीओ/केपीओ, बैंकिंग और वित्त, बिक्री और विपणन, और मानव संसाधन प्रबंधन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में की नौकरियां शामिल है। कैड सेंटर के राम बी आर उपाध्यक्ष ने कहा , ‘‘कैड सेंटर का लक्ष्य नए लोगों के लिए पहली नौकरियों का प्रवेश द्वार और अनुभवी पेशेवरों के बीच कैरियर की उन्नति के लिए उत्प्रेरक है। हमारा हाल में शुरू किया गया ‘फर्स्ट जॉब पक्का’, एक मिशन है जो नए लोगों के लिए अनुकूलित प्रशिक्षण और प्लेसमेंट प्रदान करता है।”

ये भी पढ़ें: संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो FIR दर्ज, गिरफ्तारी के डर से घर के पीछे वाले रास्ते से हुए फरार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें