Site icon Dainik Savera Times

5G Service शुरू होने के 10 महीनों के भीतर तीन लाख से अधिक Mobile Site स्थापित हुई: Vaishnav

नयी दिल्ली: केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि दूरसंचार परिचालकों ने 5जी सेवा शुरू होने के 10 महीनों के भीतर तीन लाख से अधिक मोबाइल साइट स्थापित की हैं। ये 5जी साइट देश के 714 जिलों में फैली हैं। वैष्णव ने सोशल मीडिया मंच कू पर कहा, ”दुनिया का सबसे तेज 5जी प्रसार जारी है। अब तक 714 जिलों में तीन लाख से अधिक 5जी साइट स्थापित की गई हैं।” देश में अब तक रिलायंस जियो और भारती एयरटेल 5जी सेवाएं शुरू की हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 5जी सेवाओं की शुरुआत के पहले पांच महीनों में एक लाख साइट, आठ महीनों में आठ लाख साइट और 10 महीनों के भीतर तीन लाख साइट स्थापित की गईं।

 

ये भी पढ़ें : ‘पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है दिल्ली सरकार’, विवेक विहार अग्निकांड पर सीएम रेखा ने जताया दुख

Exit mobile version