Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

मॉर्गन स्टेनली ने भारत को उन्नत कर ‘स्टैंडआउट ओवरवेट’ बाजार की श्रेणी में रखा

October 21, 2023

मॉर्गन स्टेनली ने भारत को उन्नत कर ‘स्टैंडआउट ओवरवेट’ बाजार की श्रेणी में रखा

 

मुंबई: अमेरिका की प्रमुख वित्तीय सेवा कंपनी मॉर्गन स्टेनली ने भारत को ”स्टैंडआउट ओवरवेट” बाजार के रूप में उन्नत किया है। इसका अर्थ है कि भारतीय अर्थव्यवस्था भविष्य में अच्छा करेगी और यह निवेश के लिए अच्छी जगह है। मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि भारत की आर्थिक स्थिति और आय वृद्धि में सुधार हो रहा है। ऐसे में व्यापक स्थिरता उच्च वृद्धि दर को बनाए रखने में सक्षम लग रही है।

कंपनी ने शुक्रवार को एक टिप्पणी में कहा, ”भारत अभी भी ओवरवेट है। हम भा रतीय इक्विटी पर और हमारे सबसे पसंदीदा उभरते बाजार के लिए अपना ओवरवेट रुख बढ़ाते हैं।” टिप्पणी में कहा गया कि घरेलू प्रवाह का बेहतरीन दौर जारी है और बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था के चलते देश में एफडीआई (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) और पोर्टफोलियो निवेश बढ़ रहा है।

ब्रोकरेज घराने के वैश्विक इक्विटी निवेश सूचकांक में घरेलू इक्विटी 68 अंक के साथ शीर्ष पर है। इस सूचकांक में सिंगापुर को 54 अंक, यूनान को 47 अंक, मेक्सिको को 43 अंक और पोलैंड को 38 अंक मिले। मॉर्गन स्टेनली के मुताबिक ये इस साल के शीर्ष पांच बाजार हैं।

ये भी पढ़ें: इलाहाबाद HC से राहुल गांधी को राहत, ‘इंडियन स्टेट’ बयान पर FIR की मांग वाली याचिका खारिज

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें