Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

ज्यादातर कर्मचारी मौजूदा नौकरी में बने रहने के लिए कैरियर में उन्नति को देते हैं प्राथमिकता

April 5, 2024

ज्यादातर कर्मचारी मौजूदा नौकरी में बने रहने के लिए कैरियर में उन्नति को देते हैं प्राथमिकता

मुंबई: करीब 54 प्रतिशत कर्मचारियों का कहना है कि वे अपनी वर्तमान नौकरियों में बने रहने के लिए कैरियर में आगे बढ़ने के अवसरों को प्राथमिकता देते हैं, भले ही वेतन एक महत्वपूर्ण मुद्दा हो। एक सव्रेक्षण में यह निष्कर्ष निकाला गया है। पेशेवर नैटवर्किग मंच अपनाडॉटको के एक सव्रेक्षण पर आधारित रिपोर्ट के अनुसार, सव्रेक्षण में शामिल करीब 37 प्रतिशत कर्मचारियों ने उपलब्धि या स्वतंत्रता की भावना का हवाला दिया, जबकि 21 प्रतिशत ने अंतर्राष्ट्रीय कार्यो या काम से संबंधित यात्र में रुचि व्यक्त की।

करीब 54 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कैरियर में उन्नति के अवसरों को महत्वपूर्ण बताया। 44 प्रतिशत ने संगठनात्मक कार्य संस्कृति के महत्व पर जोर दिया।अपनाडॉटको के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) निíमत पारीख ने कहा, रिपोर्ट आज के गतिशील नौकरी बाजार में पेशेवरों की उभरती आकांक्षाओं और प्राथमिकताओं को उजागर करती है।

पेशेवरों का एक महत्वपूर्ण वर्ग अपने संगठन में बने रहना चाहता है, जो मुख्य रूप से कैरियर आगे बढ़ने के अवसरों, कार्य संस्कृति और कौशल विकास की इच्छा जैसे कारकों से प्रेरित है। यह रिपोर्ट आगामी मूल्यांकन (अप्रैजल) सीजन (अप्रैल-मार्च) से पहले नौकरी बाजार की उभरती गतिशीलता को समझने के लिए विभिन्न क्षेत्रों और देशभर के 10,000 पेशेवरों के बीच एक ऑनलाइन सव्रेक्षण पर आधारित है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें