Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

हड़ताल से प्रभावित रहे ज्यादातर Blinkit store पर परिचालन शुरू हुआ: Zomato

April 20, 2023

हड़ताल से प्रभावित रहे ज्यादातर Blinkit store पर परिचालन शुरू हुआ: Zomato

नयी दिल्ली: घरेलू इस्तेमाल के सामान की त्वरित आपूर्ति करने वाली कंपनी ब्लिंकिटट के ज्यादातर स्टोर पर परिचालन शुरू हो चुका है। इससे पहले, ये स्टोर डिलीवरी साझेदारों की हड़ताल से प्रभावित हुए थे। जोमेटो ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। पिछले वर्ष जोमेटो ने ब्लिंकिट (पहले ग्रोफर्स इंडिया) का अधिग्रहण कर लिया था। बीते दिनों मंच के डिलीवरी साझेदारों ने प्रत्येक ऑर्डर के बदले मिलने वाले भुगतान में कटौती के विरोध में हड़ताल की थी जिससे आपूर्ति मंच का परिचालन प्रभावित हुआ था। जोमेटो ने शेयर बाजारों को सूचित किया, ‘‘अपने कर्मचारियों, डिलीवरी साझेदारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमने कुछ स्टोर थोड़े दिन के लिए बंद कर दिए थे, हालांकि इनमें से ज्यादातर स्टोर पर परिचालन शुरू हो गया है।’’

ये भी पढ़ें : भारत में शुरू हुई Mini Cooper S GP Inspired Edition की बुकिंग, मात्र इतने पैसे देकर करें बुक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें