Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कर चोरी मामला: अदालत ने अनिल अंबानी को अंतरिम राहत दी

March 11, 2023

कर चोरी मामला: अदालत ने अनिल अंबानी को अंतरिम राहत दी

मुंबई: बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को आयकर विभाग को निर्देश दिया कि वह रिलायंस एडीएजी समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी को कथित कर चोरी के लिए काला धन अधिनियम के तहत जारी नोटिस पर 17 मार्च तक कोई कार्रवाई नहीं करे।न्यायमूíत जी एस पटेल और न्यायमूíत नीला गोखले की पीठ ने अंबानी द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया। अंबानी ने अपनी याचिका में काला धन (अघोषित विदेशी आय और संपत्ति) और कर अधिनियम, 2015 के तहत उन्हें जारी किए गए कारण बताओ नोटिस को चुनौती दी थी। आयकर विभाग ने उन्हें 420 करोड़ रुपये की कथित कर चोरी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

ये भी पढ़ें: RCB vs LSG, IPL 2026: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, इंग्लिस और मोहसिन खान बाहर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें