मुंबई: मोतीलाल आसवाल म्यूचुअल फंड (एमओएमएफ) ने बुधवार अपने नवीनतम नए फंड ऑफर (एनओएफ), “मोतीलाल ओसवाल निफ्टी 500 मोमेंटम 50 इंडेक्स फंड” की घोषणा की। मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट के पैसिव बिजनस के प्रमुख प्रतीक ओसवाल ने मीडिया वेबीनार में इसकी घोषणा की। यह नयी निवेश योजना निवेशकों के लिए 18 सितंबर तक खुली रहेगी।उन्होंने बताया कि यह भारत का पहला सतत खुला निफ्टी 500 मोमेंटम 50 इंडेक्स फंड है। इसके निवेश प्रतिफल की तुलना ‘निफ्टी 500 मोमेंटम 50 सूचकांक’ में निवेश के प्रतिफल से की जाएगी।
ये भी पढ़ें: राघव चड्ढा 7 सांसदों समेत आधिकारिक तौर पर BJP में हुए शामिल